भाकपा (माले) का विरोध दिवस आज
भाकपा (माले) का विरोध दिवस आज
लखनऊ, 21 दिसंबर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने चंदौली के लोकप्रिय किसान नेता और पार्टी की जिला कमेटी के सदस्य दिनेश मौर्य की निर्मम हत्या के खिलाफ शुक्रवार को विरोध दिवस मनाने का ऐलान किया है। इसके तहत जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की जायेगी।
अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता दिनेश मौर्य की बीते 16 दिसंबर को बनारस में माफिया-अपराधी गिरोह ने हत्या कर दी। उनका शव 17 दिसंबर को पुलिस के गोताखोरों ने गंगा नदी से बरामद किया था।
Next Story


