संसदीय लोकतंत्र बचाने के लिए राज्यपाल को विधानसभा भंग कर देनी चाहिए : भीमसिंह
जम्मू। नेशनल पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो. भीमसिंह ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा से आग्रह किया है कि जम्मू-कश्मीर संविधान के जनादेश के अन्तर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करें, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में राज्य संविधान के दायरे के अंदर सरकार गठन की कोई सम्भावना नहीं है। एकमात्र रास्ता है कि वर्तमान विधानसभा को भंग करके नए सिरे से चुनाव जायं, जिससे जम्मू-कश्मीर के लोग अपनी पसंद की सरकार चुन सकें।
प्रो. भीमसिंह ने कहा कि भाजपा और पीडीपी एक-दूसरे के विपरीत चल रहे हैं और लूट और लूटमार के अलावा किसी का भी सार्वजनिक एजेंडा नहीं हैं। प्रो. भीमसिहं ने राज्यपाल से मांग की कि इन बाजों को एक ही विमान में सत्ता पाने की राजनीति में उड़ान भरने की अनुमति न दें।
प्रो. भीमसिंह ने कहा कि राज्य का पूरा राजनीतिक नेतृत्व झेलम और चेनाब की गहराई में डूब चुका है। यह एकमात्र पैंथर्स पार्टी और कुछ व्यक्ति हैं तो नैतिकता और सच्चाई के शासन के लिए प्रतिबद्ध हैं।