भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा एक बार फिर से हुआ उजागर - डॉ. चरण दास महंत
भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा एक बार फिर से हुआ उजागर - डॉ. चरण दास महंत
भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा एक बार फिर से हुआ उजागर - डॉ. चरण दास महंत
रायपुर/20 सितंबर 2018। 18 सितंबर 2018 को बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में घुस-कर कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए निर्मम लाठी-चार्ज की पूर्व केंद्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने कड़ी निंदा करते हुए भाजपा सरकार को एक निरंकुश शासक की संज्ञा दी है और कहा है कि 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस द्वारा जो निर्मम कृत्य किया गया है वह भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों और नेताओं के इशारे पर किया गया था। जिससे यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, नेता और कार्यकर्ता अपने मुखिया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के वश में नहीं हैं और ना ही उन्हें कानून-व्यवस्था और संविधान की कोई परवाह है।
श्री महंत ने कहा कि भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ की जनता को भेड़ बकरियों की तरह समझ रहे हैं क्योंकि विपक्ष के लोग भी प्रदेश के नागरिक हैं और यह साबित हो गया कि भाजपा नागरिकता और प्रदेश के नागरिकों का सम्मान करना पूरी तरह से भूल गई है। अपने आकाओं को खुश करने के लिए छत्तीसगढ़ आगमन से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस कृत्य को उनके सामने एक नजर आने के स्वरूप पेश किया है। सत्ता के मद में चूर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने इस कृत्य को करके अपने गुरुर और अहंकार की पराकाष्ठा का परिचय दिया है।
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


