भाजपा का “भगवा तुष्टीकरण” : असामाजिक व आपराधिक तत्वों के सामने सरकार बौनी
भाजपा का “भगवा तुष्टीकरण” : असामाजिक व आपराधिक तत्वों के सामने सरकार बौनी
कानून-व्यवस्था बीजेपी के बस की चीज नहीं: मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कल दो समुदायों में हुये बवाल पर अफसोस व्यक्त करते हुये कहा कि साम्प्रदायिक घटनाओं के बाद जातीय संघर्ष की वारदात से साबित होता है कि अपराध-नियन्त्रण एवं कानून-व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बस की चीज नहीं है।
मायावती ने आज कहा कि बिना अनुमति जुलूस निकालना व मनमानी करके वातावरण को प्रदूषित करना वास्तव में एक फैशन सा हो गया है, जिसको रोक पाने में भाजपा सरकार विफल साबित हो रही है।
इतना ही नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की “भगवा तुष्टीकरण” की नीति के कारण कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करना, हत्या व हिंसा करना सामान्य बात होती जा रही है, जिस कारण सूबे में भय व आतंक का माहौल पैदा होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद हर दिन हर नेता व मंत्री रोज नई-नई बातें तथा घोषणायें कर रहे हैं, मगर जमीनी हकीकत में ठीक उसका उल्टा हो रहा है।
राज्य सरकार उन असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के सामने बौनी साबित हो रही है।


