नई दिल्ली। भाजपा मार्गदर्शक मंडल में शामिल अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी को लेकर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि ये मार्गदर्शक मंडल नहीं बल्कि मूकदर्शक मंडल है। अल्वी ने तंज कसते हुए कहा कि दरअसल इन्हें ओल्ड एज होम में शिफ्ट किया गया है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी का पुनर्गठन किया है उसके अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे पार्टी के आधार स्तंभ नेता अब संसदीय बोर्ड का हिस्सा नहीं होंगे। इनके लिए एक मार्गदर्शक मंडल तैयार किया है जिसमें इन तीनों नेताओं के अलावा राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी को भी रखा गया है।
भाकपा नेता अतुल अंजान ने वाजपेयी और आडवाणी को बाहर किये जाने पर कहा है कि ये संसदीय बोर्ड नहीं, आरएसएस का बोर्ड है। अंजान ने कहा कि अटल जी अगर स्वस्थ नहीं हैं, लेकिन आडवानी तो हैं। उन्हें क्यों बाहर किया गया। जिस किसी ने कभी भी मोदी का विरोध किया उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि इससे साबित होता है कि भाजपा की हर कमेटी में सिर्फ एक प्रदेश से आए दो नेता शामिल होंगे। ये वरिष्ठ नेताओं दरकिनार करने की ओर पहली कदम है।

This is only step1 in centralization of power: Manish Tewari on LK Advani & MM Joshi omitted from Parliamentary board pic.twitter.com/PwhTUmk3E2

— ANI (@ANI_news) August 26, 2014
From BJP's viewpoint this composition of Parliamentary Board is all right: DP Tripathi (NCP) pic.twitter.com/tZvjr04oVm

— ANI (@ANI_news) August 26, 2014

#BJP parliamentary board #Amit shah #MM joshi #LK Advani #Margdarshak mandal