नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि 7 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा की मदद के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ की जा रही है।
श्री केजरीवाल ने दावा किया कि कल दिल्ली छावनी में इस तरह की चार मशीनों के निरीक्षण के बाद ऐसा पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी बटन दबाया गया, उससे भाजपा के चुनाव चिन्ह की बत्ती जल उठी।
आप नेता ने टवीट किया,"बड़े पैमाने पर ईवीएम से छेड़छाड़ की जा रही है। कल दिल्ली छावनी में चार मशीनों के निरीक्षण के दौरान जो भी बटन दबाया गया, भाजपा के चुनाव चिन्ह की बत्ती जल उठी।"
इस संबंध में शंकाएं सोशल मीडिया में भी उठ रही हैं। चिश्ती सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित, बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई के गवाह महंथ युगल किशोर शरण शास्त्री ने भी शंका जाहिर की है कि भाजपा ईवीएम में हेराफेरी करवा सकती है।

Large scale EVM tampering? Yest, during inspection of EVMs in Del cant, in 4 machines, whatever button u pressed, light against BJP lit

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 3, 2015