भाजपा को विधानसभा चुनाव में उतने वोट भी नहीं मिले जितने सदस्य होने का दावा था - कांग्रेस
भाजपा को विधानसभा चुनाव में उतने वोट भी नहीं मिले जितने सदस्य होने का दावा था - कांग्रेस

फर्जी
आंकड़ों के मायाजाल से देश को गुमराह करती है भाजपा
गिनीज
बुक, भाजपा से विश्व का सबसे बड़ी दल होने का खिताब वापस ले
रायपुर/12 जुलाई 2019। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मिसकॉल से सदस्य बनाने की भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस ने इसे भाजपा का फर्जीवाड़ा सदस्यता अभियान करार दिया है और छत्तीसगढ़ की जनता को सचेत रहने की सलाह दी है।
प्रदेश
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की जनता के साथ जुमलेबाजी और
फर्जीवाड़ा करते-करते भाजपा अब अपनी पार्टी की सदस्यता में फर्जीवाड़ा कर रही है।
उन्होंने
कहा कि गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए भाजपा ने देश भर में फर्जी तरीके
से मिसकॉल से सदस्य बनाये थे, जिसकी पोल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम ने खोल
दी। छत्तीसगढ़ में सम्पन हुए विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने मिसकॉल से लाखों की
संख्या में सदस्य होने का दावा किया था। भाजपा ने जितने सदस्य होने का दावा किया
था, विधानसभा चुनाव में वह उतनी वोट नहीं जुटा पायी।
श्री
ठाकुर ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूर्व की तरह ही फर्जीवाड़ा है। भाजपा खुद
को बेहतर और जनप्रिय राजनीतिक दल बताने
फर्जीवाड़ा कर रही है। गिनीज बुक में स्थान पाने के लिये भाजपा ने फर्जीवाड़ा किया।
देश के साथ विश्व को भी गुमराह किया। उन्होंने मांग की कि गिनीज बुक भाजपा से सबसे
अधिक सदस्यों वाले दल का खिताब वापस ले और भाजपा की सदस्यों की संख्या की जांच
करे।
प्रदेश
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के बयान पर
पलटवार करते हुये कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी यथार्थवादी
ईमानदार नेता हैं। राहुल गांधी देश की सांप्रदायिक सद्भावना को बचाने तथा गरीब और
सर्वहारा वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ रहे है। देश को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
राहुल गांधी जैसे नेताओं की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रधानमंत्री को खत लिखकर छत्तीसगढ़ के साथ हो रहे अन्याय का विरोध किया है। छत्तीसगढ़ के हक अधिकार मांगे हैं। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव कर रही है, बदले की भावना से काम कर रही है। इसीलिए चावल के आंबटन, कैरोसिन के आंबटन को रद्द कर बदला ले रही है।


