भाजपा ने दिया नारा, तो कांग्रेस ने नारे के जरिए ही दिया करारा जवाब
भाजपा ने दिया नारा, तो कांग्रेस ने नारे के जरिए ही दिया करारा जवाब
भाजपा ने दिया नारा, तो कांग्रेस ने नारे के जरिए ही दिया करारा जवाब
सुनहरा गौरव बस्तर हमारा, अब भाजपा का बजेगा बारा
कितना भी आप लगा लो नारा : कांग्रेस के साथ बस्तर सारा
रायपुर/12 जुलाई 2018। बस्तर की सीटों पर नजरें टिकाये बैठी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बस्तर को लेकर दिए नारे पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा के नारे के जवाब में कांग्रेस की तरफ से नया नारा दिया है।
सुनहरा गौरव बस्तर हमारा
अब भाजपा का बजेगा बारा
कितना भी लगालो आप नारा
कांग्रेस के साथ है बस्तर सारा
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि न केवल बस्तर बल्कि प्रदेश भर में जनमत भाजपा सरकार के विरोध में खड़ा हो चुका है। आगामी चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद ही बस्तर का सुनहरा दौर शुरू होगा। बस्तर की जनता खासतौर पर युवा अब भाजपा के किसी भी फरेब में नहीं आएंगे। बस्तर का युवा जाग गया है। नक्सलवाद, पलायन, बेरोजगारी, प्रशासनिक तानाशाही का शिकार रहे बस्तर में अब बदलाव की बयार बहेगी। भाजपा कितना भी नारा लगा ले, बस्तर की सारी जनता कांग्रेस के साथ खड़ी होगी।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा के बस्तर मिशन के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि बस्तर नहीं पूरे प्रदेश की जनता भाजपा से उब चुकी है। अराजकता, शोषण, और प्रताड़ना के बीच बस्तरवासियों को ना तो भाजपा से उम्मीद बची है और ना ही सरकार से कोई आस। पूरा प्रदेश कांग्रेस को उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है और नवंबर 2018 में कांग्रेस को सत्ता सौंपने को बेताब है।
शैलेश ने कहा कि भाजपा सिर्फ नारों पर यकीन करती है, उनका हकीकत से कोई वास्ता नहीं। इस बार बस्तर से भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा।
इस नारे से पहले भी कांग्रेस ने लगातार कई नारे जारी किए हैं
छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी, नरवा, गरुवा, घुरवा बारी
परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प
हम देंगे हर साल का पूरा बोनस
बदलेंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ
वक्त है बदलाव का
कांग्रेस का कहना साफ, बिजली का बिल हाफ, किसान का कर्जा माफ
सरकारी स्कूलों को चमकाएंगे, पहले से अच्छा बनाएंगे।
इन तमाम आक्रामक नारों के साथ कांग्रेस ने चुनावी दंगल में अपनी ताल ठोंक दी है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने दावा किया है कि भाजपा द्वारा बजाई जा रही विकास की फर्जी डफली के मुकाबले तो कांग्रेस द्वारा बताई जा रही सरकार की नाकामी में जीत कांग्रेस की ही होगी।


