भाजपा नेता का भाई पाकिस्तान का था जासूस, शिकंजे में
भाजपा नेता का भाई पाकिस्तान का था जासूस, शिकंजे में
डीबी लाइव
मध्य प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी के लिए जासूसी करने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ये जासूस पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करते हैं।
मध्य प्रदेश एटीएस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जिसमें काफी अहम जानकारियां हासिल की हैं। इन पर कॉल सेंटर की आड़ में सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेजने का आरोप है। वहीं गिरफ्तार लोगों में से एक आरोपी एक नेता का भाई बताया जा रहा है। ये गिरफ्तारियां भोपाल, सतना और ग्वालियर जिलों से हुई हैं।
एटीएस ने बताया कि इन लोगों की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी। ये सभी आरोपी संवेदनशील जानकारियां ISI को लीक करते थे।
छापेमारी के दौरान एटीएस ने मौके से भारी मात्रा में चाइनीज उपकरण बरामद किए साथ ही अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड भी मिले। एटीएस के मुताबिक, आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने अब तक क्या-क्या जानकारी पड़ोसी मुल्क को दी है और कब से यह काम कर रहे थे। उनके साथ इस नेटवर्क में और कौन से लोग शामिल हैं।
जांच में पता चला है कि ये आरोपी ISI के जासूसों के फोन कॉल जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवानों के पास सैटेलाइट कॉल की तरह भेजते थे। ये जासूस खुद को सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर जवानों से खुफिया जानकारी जुटाने की कोशिश करते थे।


