भाजपा नेताओं की गुंडई के आगे न झुकने वाली श्रेष्ठा सिंह ने योगी सरकार को दिया करारा जवाब
भाजपा नेताओं की गुंडई के आगे न झुकने वाली श्रेष्ठा सिंह ने योगी सरकार को दिया करारा जवाब
लखनऊ. भाजपा नेताओं की गुंडई के आगे न झुकने वाली पुलिस उपाधीक्षक श्रेष्ठा सिंह ने अपना तबादला बुलंदशहर से बहराइच किए जाने पर योगी सरकार को करारा जवाब दिया है।
उन्होंने As Thakur. नाम से अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लिखा
“जहां भी जाए गा,रौशनी लुटाए गा।
किसी चराग का अपना मकां नहीं होता।।-
Got transfer to bhraich, it's nepal border, don't worry my friends I am happy ..I accept it as a reward for my good work. .u all are invited to bahraich”
रविवार को ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
बता दें श्रेष्ठा ने पिछले दिनों ट्रैफ़िक नियम तोड़ने के आरोप में स्थानीय भाजपा नेता का चालान कर दिया था और फिर पेशी पर कोर्ट में गए भाजपा नेता और उनके समर्थकों ने पुलिस अधिकारी के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की, बहस की और सबक़ सिखाने जैसी धमकी दी थी।
और हफ़्ते भर बाद ये सबक़ सिखा दिया गया और श्रेष्ठा का तबादला बुलंदशहर से बहराइच कर दिया गया।
बीबीसी की ख़बर के मुताबिक श्रेष्ठा सिंह ने कहा,
"बताया तो इसे रूटीन ट्रांसफ़र जा रहा है, लेकिन मेरे बैच के किसी और अधिकारी का ट्रांसफ़र नहीं हुआ है और क्राइटीरिया ये था कि दो साल से ऊपर वालों का ही ट्रांसफ़र किया जाएगा. मुझे तो यहां सिर्फ़ आठ महीने ही हुए थे."


