भाजपा मोदी की टांग खींच रही है!!!
भाजपा मोदी की टांग खींच रही है!!!
नई दिल्ली। पिछले दिनों फोकस न्यूज़ ने अपने एक घंटे के कार्यक्रम आपके मुद्दे-आपके साथ में भाजपा नेताओं व संघ परिवार के नेताओं द्वारा दिए जा रहे विवादित बयानों पर चर्चा की।
बहस में फोकस न्यूज़ के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ संजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार व हस्तक्षेप.कॉम के संपादक अमलेन्दु उपाध्याय, विश्व हिंदू परिषद् के प्रवक्ता विजय शंकर चतुर्वेदी, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा व भाजपा नेता श्याम जाजू ने शिरकत की और बहस का संचालन फोकस न्यूज़ की एसोशिएट एडिटर डॉ. मीना शर्मा ने की।
बहस में यह बात खुलकर सामने आई कि इस तरह का माहौल बनाना संघ परिवार की स्ट्रेटजी है, जिसे प्रधानमंत्री का समर्थन हासिल है।
Next Story


