भारत छोड़ो आंदोलन : सोनिया गांधी ने RSS-BJP पर बोला बड़ा हमला
भारत छोड़ो आंदोलन : सोनिया गांधी ने RSS-BJP पर बोला बड़ा हमला
आज भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर संसद के विशेष सत्र में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी अपने विचार रखे।
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में कांग्रेस के योगदान को गिनाते हुए सोनिया ने RSS और BJP को अपने निशाने पर लिया।
सोनिया गांधी ने कहा कि इस आंदोलन में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दी। 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस से संकल्प पारित हुआ था और अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की शपथ ली थी।
अपने भाषण में सोनिया ने इशारो-इशारों में RSS और BJP पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर हमें अपनी आजादी को सुरक्षित रखना है तो हमें हर दमनकारी शक्ति के खिलाफ संघर्ष करना होगा चाहे वे कितनी भी सक्षम हो। हमें उस भारत के लिए लड़ना है जिस भारत में हम विश्वास रखते हैं, जिसमें हर कोई आजाद है, जिसकी आजादी निर्विवाद है।
सोनिया ने लचर कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने एक न्याय संगत भारत के लिए लड़ाई लड़ी थी, लेकिन इस पर नफरत और विभाजन की राजनीति के बादल छा गए हैं।
सोनिया ने कहा कि मुझे लगता है कि जब हम ये सालगिरह मना रह हैं, तो कई सवाल भी पैदा हो रहे हैं। क्या अब देश अंधकार में नहीं जा रहा है। अंधकार की शक्तियां दोबारा उभर रही हैं, आजादी के माहौल में दोबारा भय फैल रहा है, जनतंत्र को नष्ट करने की कोशिश हो रही है।
Congress President Smt. Sonia Gandhi's address to Lok Sabha on Quit India's 75th anniversary - Part 4 pic.twitter.com/g1oelMOJDy
— Congress (@INCIndia) August 9, 2017
Congress President Smt. Sonia Gandhi's address to Lok Sabha on Quit India's 75th anniversary - Part 3 pic.twitter.com/qqZGnxTHwm
— Congress (@INCIndia) August 9, 2017
Congress President Smt. Sonia Gandhi's address to Lok Sabha on Quit India's 75th anniversary - Part 2 pic.twitter.com/YJ4hV9qrze
— Congress (@INCIndia) August 9, 2017
Congress President Smt. Sonia Gandhi's address to Lok Sabha on Quit India's 75th anniversary - Part 1 pic.twitter.com/MrV55QRAsr
— Congress (@INCIndia) August 9, 2017


