भारत में लॉन्च हुआ वनप्लस 6टी मैक्लारेन एडिशन
भारत में लॉन्च हुआ वनप्लस 6टी मैक्लारेन एडिशन
भारत में लॉन्च हुआ वनप्लस 6टी मैक्लारेन एडिशन
Launched One plus 6T McLaren Edition in India
मुंबई, 13 दिसम्बर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने 10 जीबी वाली '6टी मैक्लारेन एडिसन' फोन को बुधवार को भारत में लांच करने की घोषणा की। इस स्मार्टफोन की कीमत 50,999 रुपये है।
फोन के इस खास एडिशन में 256जीबी की इंटरनल मेमोरी है। इसके अलावा इसमें नई चार्जिग प्रणाली भी है जिसे 'रैप चार्ज 30' का नाम दिया गया है।
'6टी मैक्लारेन एडिसन' फोन की बिक्री 13 दिसंबर से शुरू होगी। वहीं, इसके उपकरण 15 दिसंबर से मिलने शुरू होंगे।
इसमें 3,700 एमएच की बैटरी है जिससे मात्र 20 मिनट की चार्जिग करने पर यह पूरे दिन चलेगा।
इसके अलावा इसमें फोटो एडिटिंग और अन्य एप भी उपलब्ध हैं।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


