भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच : भारत जीत की ओर
भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच : भारत जीत की ओर
भारत-श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में आज भारतीय बल्लेबाजों के शानदान प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका के खिलाफ अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। कल की तरह आज भी दो भारतीय बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली, जिसमें कप्तान विराट कोहली ने दोहरा शतक लगाकार एक कलेंडर वर्ष में अपने शतकों की संख्या 10 तक पहुंचा दी।
टेस्ट मैच के तीसरे दिन आज क्या हुआ जानते हैं देशबन्धु के सम्पादकीय प्रभारी अविनाश चतुर्वेदी से....
किसी भी टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के लिए सबसे आदर्श स्थिति खेल का दूसरा और तीसरा दिन होता है। सौभाग्य से भारत को अपनी पहली पारी में इसी दौरान बल्लेबाजी का मौका मिला। श्रीलंका की पहली पारी सस्ते में आउट करने के बाद बल्लेबाजों पर कोई दबाव नहीं था। दूसरे दो भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के शतक की सहायता से भारत ने 312 रन जोड़ लिए थे। जो काम चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने भारत के लिए दूसरे दिन किया वहीं काम कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मैच के तीसरे दिन किया। विराट कोहली ने 213 रनों की पारी खेली वहीं रोहित शर्मा ने 102 रनों पर नाबाद रहे रोहित शर्मा का शतक पूरा होते ही विराट कोहली ने भारतीय पारी घोषित कर दी। लेकिन तब तक भारत का स्कोर 610/6 और बढ़त 405 रनों की हो चुकी थी। खेल समाप्त होने पर श्रीलंका ने 21 रन जोड़ लिए थे लेकिन उसका एक विकेट भी गिर गया। अब भारत के पास श्रीलंका को आउट करने के लिए पूरे दो दिन का समय है।
श्रीलंका के सामने क्या दिक्कतें आई वह भारत को पहाड़ जैसा स्कोर बनाने से नहीं रोक सके?
श्रीलंका बहुत हद तक अपने बेटरन स्पिरन रंगना हैराथ पर निर्भर था। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने आज रंगना हैराथ को सिर्फ एक विकेट मिला जिसके लिए उन्हें 81 रन खर्च करने पड़े। श्रीलंका के लिए सबसे सफल गेंदबाज दिलरुबान परेरा रहे जिन्होंने 3 विकेट लिए लेकिन इसके लिए उन्हें 202 रन खर्च करना पड़े। गेंदबाजों की कमजोर नागपुर में श्रीलंका को बहुत भारी पड़ी, अब बल्लेबाज कम से पांच सत्रों तक अच्छी बल्लेबाजी करना होगी तभी श्रीलंका इस मैच को बचाने के बारे में सोच सकता है।
विराट कोहली ने कोलकाता के बाद नागपुर में भी शतक जड़ा दिया क्या श्रीलंका विराट का तोड़ नहीं ढूढ पाया है?
कोलकाता के बाद विराट कोहली ने नागपुर में भी शतक जड़ा, नागपुर में तो उन्होंने दोहरे शतकीय पारी खेली है। जो यह बताता है कि वह इस समय कॅरियर के किस बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। एक कलैंडर वर्ष में विराट का यह 10वां शतक है, इसके साथ ही विराट ने कप्तान के तौर पर एक कलैंडर वर्ष में सबसे ज्यादा शतक लगाने के ऑस्ट्रेलिया कप्तान रिकी पोटिंग व दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मीथ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जिन्होंने एक कलैंडर वर्ष में 9-9 शतक लगाए थे। पोटिंग ने यह कारनामा 2005 व 2006 तो ग्रीम स्मिथ ने 2005 में किया था। इसके साथ ही भारतीय कप्तान के तौर पर उनका यह 12 शतक था और उन्होंने सुनील गावस्कर के 11 शतक लगाने के भारतीय कप्तान रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
क्या श्रीलंका इस मैच को बचा सकता है
श्रीलंका के लिए मैच बचाना असंभव तो नहीं लेकिन बहुत मुश्किल है। कम से कम दो श्रीलंकाई बल्लेबाजों में लम्बी पारी खेलनी पड़ेगी साथ ही साथ विकेट पर समय भी बिताना होगा। अभी भी श्रीलंका 384 रन पीछे हैं। भारतीय टीम के पास रन और समय दोनों ही है ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या श्रीलंका इस मैच को पांचवे दिन तक भी खींच पाएगा।
DB LIVE TV : http://dblive.tv/
SUBSCRIBE TO OUR CHANNEL: https://www.youtube.com/dblive
DESHBANDHU :http://www.deshbandhu.co.in/
FACEBOOK : https://www.facebook.com/DBlivenews/
TWITTER : https://twitter.com/dblive15


