भारतीय नेतृत्व को पाक प्रधानमंत्री के सुझाव पर ध्यान देने की जरूरत-भीमसिंह

Indian leadership needs to pay attention to the suggestion of the Prime Minister of Pakistan: Bhim Singh

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर, 2018

नेशनल पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रो.भीमसिंह ने कहा कि भारतीय नेतृत्व को जम्मू-कश्मीर की समस्या को लेकर पाक प्रधानमंत्री श्री इमरान खान के भारत के साथ बातचीत के सुझाव पर ध्यान देना चाहिए।

पैंथर्स सुप्रीमो ने भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पूर्व खिलाड़ी एवं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री श्री इमरान खान को स्पोर्ट्समैन की भावना की तरह जवाब देना चाहिए, यही समय है जब भारतीय नेतृत्व को भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता शुरू करनी चाहिए, चाहे वह पाक-अधिकृत कश्मीर हो या गिलगित, जिसको पाकिस्तान ने लगभग 70 सालों से गैरकानूनी कब्जा में है।

पैंथर्स सुप्रीमो ने पाक प्रधानमंत्री के 1947 से भारत-पाक के बीच सभी मुद्दों का बातचीत से हल निकलने की प्रशंसा की है। उन्होंने सख्ती के साथ कहा कि जम्मू-कश्मीर समस्या गिलगित और पाक-अधिकृत कश्मीर से संबंधित है, जहां लगभग एक-तिहाई हिस्से पर पाकिस्तान ने गैरकानूनी कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पाक प्रधानमंत्री श्री इमरान खान युद्ध नहीं करना चाहते, बल्कि वे एक पूर्व खिलाड़ी होने के नाते भारतीय नेतृत्व के साथ सभी समस्याओं का हमेशा के लिए बातचीत करके समाधान निकालना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि वे कई बार पाकिस्तान गए हैं और उन्होंने पाया है कि पाकिस्तान के लोग भारत के साथ शांति चाहते हैं। भारतीय प्रधानमंत्री को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से एक टीम के कप्तान की तरह बातचीत करनी चाहिए। पाकिस्तान को गिलगित-बल्तिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर के भविष्य का फैसला करना चाहिए और भारत को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के साथ बड़े भाई की तरह व्यवहार करना चाहिए।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें