’’भिखारी ठाकुर की सामाजिक चेतना’’
’’भिखारी ठाकुर की सामाजिक चेतना’’
भिखारी ठाकुर राष्टीय प्रतिष्ठान एवं राजेंद्र भवन के तत्वावधान में "भोजपुरी के शेक्सपीयर", लोक कलाकार एवं रंगकर्मी भिखारी ठाकुर की सामाजिक चेतना विषय पर राष्टीय सेमिनार का आयोजन २४ जुलाई, रविवार को अपराह्न 3 बजे दिल्ली के राजेंद्र भवन (आइटीओ के पास ) में किया जा रहा है.
कार्यक्रम के संयोजक राजीव रंजन राय ने बताया कि, 'भिखारी ठाकुर' ने भोजपुरी जनजीवन को बहुत प्रभावित किया है। भिखारी ठाकुर रचित "विदेशिया" एवं "बेटीवेचवा" नाटक ने एक समय समाज मे एक सांस्कृतिक आंदोलन सा खड़ा कर दिया था। भोजपुरिया समाज के लोक कलाकार के साथ भिखारी ठाकुर एक सामाजिक क्रांति के अग्रदूत के रूप मे जाने जाते हैं। उन्होने अपने नाटकों में सामाजिक कुरीतियो के ऊपर प्रहार किया है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं विचारक श्री केदारनाथ सिंह कर रहे है साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार श्री नित्यानंद तिवारी, श्री मैनेजर पाण्डेय, श्री संजीव जी, श्री शत्रुघ्न कुमार, श्री महेन्द्र सिंह, भोजपुरी समाज दिल्ली के अध्यक्ष श्री अजीत दुबे, भोजपुरी कवि श्री मनोज भावुक सहित अनेक वरिष्ठ लेखक एवं विचारक अपना विचार व्यक्त करेंगे।
इस अवसर पर सांस्कृतिक मंडली द्वारा भिखारी संगीत की प्रस्तुति भी की जाएगी।
इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें :-
kuldeep Kumar
Editor
BHOJPURI SANSAR PATRIKA - DELHI
23/116, Veer Sarvarkar Block
(Near Janta Book Depo), Main Vikash Marg, Shakarpur, Delhi - 110092
Mobile no. 9891414433
Phone: 011-43022731, 42444321


