भीमसिंह की राष्ट्रपति से लोकतंत्र बचाने की अपील
भीमसिंह की राष्ट्रपति से लोकतंत्र बचाने की अपील
भाजपा जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्टेट लीगल एड कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. भीमसिंह, जो नेशनल पैंथर्स पार्टी के सुप्रीमो भी हैं, ने आज राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी से अनुरोध किया कि वे संविधान के जनादेश द्वारा प्राप्त अपनी शक्तियों का प्रयोग करके केन्द्र में सत्ताधारी पार्टी को लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की अनुमति न दें।
प्रो. भीमसिंह ने लोकतंत्र की रक्षा और सम्मानजनक कानून व्यवस्था के लिए, जिसे केन्द्र की भाजपा सरकार के दिवालिएपन का सामना है, तुरंत राष्ट्रीय एकता परिषद की बैठक बुलाने की मांग की।
प्रो. भीमसिंह ने धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील राजनीतिक दलों से लोकतंत्र मानदंडों की रक्षा के लिए स्पष्ट रणनीति बनाने के लिए बैठक करने की अपील की, जिससे राष्ट्रीय एकता को मजबूती दी जा सके। उन्होंने उत्तर-पूर्व (मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश) और उत्तराखंड में सत्ता की खातिर भाजपा द्वारा पैदा की गयी वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है।
पैंथर्स सुप्रीमो ने कहा कि सभी लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष एवं प्रगतिशील दलों के गोरवाचोव के छुप्पे हुए एजेंडे, जिससे भारत में राष्ट्रीय धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रीय संघवाद को खतरा पैदा हो गया है, को नाकाम बनाने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।
प्रो. भीमसिंह ने घोषणा की है कि वे भाजपा और आरएसएस को छोड़कर सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को भी पत्र लिखेंगे। उन्होंने वकील समुदाय और बुद्धिजीवियों से भारत की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर सुझाव भी मांगे हैं।


