भीमसिंह ने गाजा पट्टी पर इजरायली हमले की भर्त्सना की
भीमसिंह ने गाजा पट्टी पर इजरायली हमले की भर्त्सना की
भीमसिंह ने गाजा पट्टी पर इजरायली हमले की भर्त्सना की
नई दिल्ली। नेशनल पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक एवं भारत-फिलस्तीन मैत्री समिति के चेयरमैन प्रो.भीमसिंह ने फिलस्तीनी सीमा पर कल हुए इजरायली हमले की भर्त्सना की है, जिसमें कई लोग मारे गये, जो फिलस्तीन की गाजा पट्टी में इजरायली हमले के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे।
पैंथर्स सुप्रीमो ने इस हमले के लिए इजरायल और उसके द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्तावों की, जिनमें उससे कहा गया है कि फिलस्तीन के सभी कब्जाए क्षेत्रों को खाली करे, अवहेलना करते हुए फिलस्तीनी क्षेत्र में उसके हमले और गैरकानूनी कब्जे का समर्थन करने वाले अमेरिका और पश्चिम की भी भर्त्सना की है।
फिलस्तीनियों के दोस्त प्रो.भीमसिंह ने भारत पर जोर दिया कि वह इस मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उठाए। उन्होंने इजरायल द्वारा सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव सं. 242, 338, 425 और अन्य का उल्लंघन करने पर उसकी कड़ी निंदा की, जिनमें उससे कहा गया है कि वह 1948, 1967 और बाद में फिलस्तीनी क्षेत्रों पर किए गए गैरकानूनी कब्जे को खाली करे।
उन्होंने अमेरिका और इजरायल द्वारा फिलस्तीनी नायक यासिर अराफात के साथ व्हाइट हाऊस में घोषणापत्र पर हस्ताक्षर के बाद उसको ना मानने का अमेरिका और इजरायल पर आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार उस समय से फिलस्तीनियों का समर्थन करती रही है, जब 1935 में महात्मा गांधी ने घोषणा की थी कि फिलस्तीन उसी तरह फिलस्तीनियों का है, जिस पर फ्रांस फ्रांससियों का और ब्रिटेन ब्रिटिशर्स का।
ज्ञातव्य है कि फिलस्तीनी और अन्तर्राष्ट्रीय कानून के विशेषज्ञ और फिलस्तीन पर किताब लिख चुके प्रो.भीमसिंह ने 2003 में यासिर अराफात से गाजा में मुलाकात करके भारत के लोगों की तरफ से सहानुभूति प्रकट की थी।
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


