भूमिहीन दलितों पर सुशासन सरकार की पुलिस का लाठीचार्ज, फूँका गया नीतीश का पुतला
भूमिहीन दलितों पर सुशासन सरकार की पुलिस का लाठीचार्ज, फूँका गया नीतीश का पुतला
भूमिहीन दलितों पर सुशासन सरकार की पुलिस का लाठीचार्ज, फूँका गया नीतीश का पुतला
भागलपुर,8 दिसंबर। भागलपुर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे भूमिहीन दलितों पर सुशासन सरकार की पुलिस के द्वारा किये गए बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ भागलपुर स्टेशन चौक पर न्याय मंच, नौजवान संघर्ष सभा, प्रगतिशील छात्र संगठन सहित शहर के छात्र-नौजवानों, बुद्धिजीवियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद प्रदर्शन और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
पुतला दहन में रिंकु, डॉ मुकेश, नवीन, अंजनी, अमित, मानस, रूपेश, डॉ योगेन्द्र सहित दर्जनों छात्र-नौजवान मौजूद हुए।
उक्त अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार की सामाजिक न्याय की सरकार की पुलिस ने भागलपुर जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में गरीबों-भूमिहीनों पर बर्बर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज से मची भगदड़ से गेट में फंसे लोग दबे, कई लोगों के मौत की आशंका है। छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए, मायागंज अस्पताल में भर्ती हैं।
वक्ताओं ने कहा अनशन स्थल से अनशनकारी अजीत कुमार को भी पुलिस ने उठाया और बर्बरतापूर्वक पीटा, अभी कोतवाली थाना में लाकर रखा गया है।
भूमिहीन डीएम से वार्ता की कर रहे थे मांग।
भागलपुर जिले के सभी भूमिहीन दलितों को वास-आवास की गारंटी, जिन भूमिहीनों को जमीन का पर्चा कई दशक पहले दिया गया है, उनको जमीन पर दखल दिलाने, सरकारी व् भूदान की जमीन को दबंगों-सामन्तों के कब्ज से मुक्त कराते हुए भूमिहीनों में वितरित करने और डी बंदोपाध्याय आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर पिछले 4 दिनों से भागलपुर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशनचल रहा था ।


