मंत्रिमंडल विस्तार : कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
मंत्रिमंडल विस्तार : कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जहां बीजेपी के सहयोगी दलों में नाराज़गी बनी हुई है, वहीं विपक्षी दलों ने भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कांग्रेस ने भी कैबिनेट फेरबदल को लेकर सरकार पर तीखे बाण छोड़े हैं।
नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना कि अगर कैबिनेट में फेरबदल परफॉर्मेंस के आधार पर ही होता है तो प्रधानमंत्री मोदी को सबसे पहले जाना चाहिए। क्योंकि पिछले तीन सालों में उनका काम सबसे खराब रहा है।
प्रधानमंत्री के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि प्रधानमंत्री हर मोर्चे पर फेल हुए हैं। चाहे रोजगार पर किया गया उनका वादा हो या किसान का मुद्दा। जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति हो या फिर नोटबंदी, मोदी हर जगह नाकाम रहे। वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी कैबिनेट में शामिल हुए अनंत कुमार हेगड़े को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद है, लेकिन अक्सर वो किसी ना किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले साल हेगड़े पर हॉस्पिटल स्टाफ के साथ मारपीट करने का आरोप लग चुका है। उनकी कार्यशैली को लेकर ही मनीष तिवारी ने मोदी सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला है।
आपको बता दें कि आज मोदी सरकार ने कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। मोदी कैबिनेट में 9 नए चेहरों को शामिल किया गया है।
Watch: @ManishTewari on the #CabinetReshuffle and the gigantic failure of this government.
AICC Press Briefing https://t.co/ysm3UZMygH
— Congress (@INCIndia) September 3, 2017


