"मालदा" निन्दनीय था तो "धार" भी निन्दनीय है। धार पर चुप्पी क्यों ?
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर में मंगलवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव की स्थिति है।

समाचार चैनल एबीपी न्यूज़ की एक ख़बर के मुताबिक कल मनावर कस्बे में विश्व हिंदू परिषद की शौर्य यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। भीड़ ने एक समुदाय की कई दुकानों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की थी।

समाचार चैनल एबीपी न्यूज़ की ख़बर के मुताबिक शौर्य यात्रा के दौरान दोनों गुटों की तरफ से पत्थरबाजी हुई। मनावर में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं. आज सुबह इलाके में शांति बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश का धार जिला सांप्रदायिक तौर पर काफी संवेदनशील माना जाता है।
सोशल मीडिया पर विहिप की निंदा हो रही है। फेसबुक पर Mohd Zahid ने लिखा- "मालदा" निन्दनीय था तो "धार" भी निन्दनीय है । धार पर चुप्पी क्युँ
यह है Mohd Zahid की फेसबुक पोस्ट
क्या हो गया ? चुप क्यूँ हो "कमलगट्टों , भक्तों और संघियों ?" कल से पूरा फेसबुक छान मारा असीम शांति दिख रही है । "धार" पर ना कोई पोस्ट ना आलोचना ना कोई निन्दा ।

मालदा में "शांति दूतों" के उपद्रव पर तो बड़ी तत्परता दिखी ,सभी मुसलमानों , कुरान और इस्लाम तक को लपेट लिया था तो अब "धार" में भी "विश्व हिन्दू परिषद" के हिंसक उपद्रव पर चुप क्यूँ हो गये ? चलो दो गालियाँ " सभी हिन्दुओं , सनातन धर्म , गीता , वेद , पुराण" को । नहीं होगा तुमसे इसी लिए "दोगला" कहता हूँ ।

कल मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर कस्बे में विश्व हिन्दू परिषद के उपद्रवियों ने जबरदस्त हिंसा करके लगभग 7-8 बसों और तमाम दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया और भाँड मीडिया भी चुप है , ना छी न्यूज़ और सुदर्शन न्यूज़ खबर दिखा रहा है ना ही डिबेट करा रहा है । अब यह कोई नहीं कहेगा कि गुर्जर और पाटीदार आंदोलन की तरह यह भी आरक्षण के लिए आंदोलन था इसलिए मालदा से अलग है।

घृणित निंदनीय । चलो करो निन्दा "कमलगट्टों" नहीं तो दोगला कहता रहूँगा । "मालदा" निन्दनीय था तो "धार" भी निन्दनीय है । धार पर चुप्पी क्युँ ????
Tags- madhya Pradesh, MP administration, Communal tension, enquiry, Dhar, Article 144, मनावर कस्बे, विश्व हिंदू परिषद की शौर्य यात्रा, विश्व हिंदू परिषद, शौर्य यात्रा, एबीपी न्यूज़, सांप्रदायिक हिंसा,
दादरी, मालदा और हमारी फ़ैसला सुनाने की जल्दबाज़ी
मालदा – गुलाम मीडिया इस समय मोदीजी की इज्जत बचाने में लगा है
Malda – Forget Investment, Bengal set on Fire with Communal Politics of blind nationalism

मप्र के धार में विहिप का तांडव, आगजनी और तोड़फोड़, फोटो - मो. जाहिद की फेसबुक टाइमलाइन से साभार

मप्र के धार में विहिप का तांडव, आगजनी और तोड़फोड़, फोटो - मो. जाहिद की फेसबुक टाइमलाइन से साभार

मप्र के धार में विहिप का तांडव, आगजनी और तोड़फोड़, फोटो - मो. जाहिद की फेसबुक टाइमलाइन से साभार