ममता की पाती मोदी के नाम-तत्काल कर्ज माफी की मांग की
राज्य पर केंद्रीय अनुदान मिलने के बावजूद भारी कर्ज से निजात पाने के खातिर दीदी ने आखिरकार मोदी को लिख ही दी पाती।

कोलकाता। मीडिया की खबरों के मुताबिक बहरहाल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर तत्काल कर्ज माफी की मांग की है। इसके लिए उनसे मिलने का समय मांगा है। दीदी ने फेसबुक पर अपने ताजा पोस्ट में कहा है कि उनकी सरकार लोग पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के जमाने से केंद्र से लगातार कर्ज माफी की मांग करती आ रही है, लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है, जबकि साढ़े तीन वर्ष गुजर चुके हैं।

दीदी को शिकायत है कि वाम राजकाज के दौरान वाम सरकार द्वारा लिये गये कर्ज के एवज में प्रत्येक वर्ष ऋण के रूप में 28 हजार करोड़ रुपये का भुगतान उन्हें करना पड़ रहा है.।

दीदी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलने का समय मांगा है, ताकि इन मुद्दों पर बातचीत हो सके।

गौरतलब है कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दीदी ने अभी तक उनसे मुलाकात नहीं की है और न ही प्रधानमंत्री द्वारा बुलायी गयी किसी बैठक में शामिल हुई हैं।
Mamata Banerjee seeks appointment with PM Modi on debt waiver

Mamata wishes to meet Modi for debt waiver
Land Acquisition Ordinance is 'draconian': Mamata Banerjee
Debt waiver: CM Mamata writes to PM
एक्सकैलिबर स्टीवेंस विश्वास