महाराष्ट्र में चले गए भाजपा के अच्छे दिन : देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, बने रहेंगे अभी कार्यवाहक मुमं.

मुंबई, 8 नवंबर 2019. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Devendra Fadnavis resigns as Chief Minister
फडणवीस ने अपना इस्तीफा राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी को सौंपा।
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त होने जा रहा है, और नए चुनाव के बाद राज्य में अभी तक कोई सरकार गठित नहीं हो पाई है। चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने जीत हासिल की है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान के कारण राज्य में राजनीतिक संकट की स्थिति बरकार है।
भाजपा की सहयोगी शिवसेना 50-50 फार्मूले के तहत पहले अपना मुख्यमंत्री चाहती है, लेकिन सत्ता की मलाई चख चुकी भाजपा मुख्यमंत्री पद छोड़ना नहीं चाहती। व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश का नारा देने वाली भाजपा मुख्यमंत्री पद का त्याग करने को कतई तैयार नहीं है।