दिनांक 31 अगस्त को चिनहट लखनऊ की माधव ग्रीन सोसायटी की महिलाओं ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ कालोनी में एक जागरूकता रैली निकाली और एक सभा का आयोजन किया।

महिलाओं ने कलकत्ता और दूसरी जगहों पर हुई रेप की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त जताते हुए और अधिक कड़े कानून बनाने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही घरों के भीतर और सार्वजनिक एवं कार्य स्थलों पर होने वाले यौन उत्पीड़न शोषण पर चिंता जताते हुए इससे निबटने के लिए लड़कियों महिलाओं को जरूरी सेल्फ डिफेंस सीखने और उसकी ट्रेनिंग को अनिवार्य करने की जरूरत बताई।

सभी महिलाओं ने एक स्वर में इस बात का समर्थन किया कि अभिवावकों और स्कूलों द्वारा बच्चों (लड़के लड़कियां दोनो) को जेंडर से जुड़े मुद्दों पर शिक्षित और संवेदनशील बनाने की जरूरत है। इस रैली में सोसायटी की आंचल निगम वर्मा, रिंकी भट्ट, पूजा गिरी, प्रीति तिवारी, पूजा श्रीवास्तव, रिद्धि,प्रियंका, निशा सहित अन्य कई महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Women took out an awareness rally against increasing atrocities, stressing on the need for strict laws and self-defense