महेश शाह सिर्फ़ चेहरा है, यह सब संपति अमित शाह की है !
महेश शाह सिर्फ़ चेहरा है, यह सब संपति अमित शाह की है !
महेश शाह सिर्फ़ चेहरा है, यह सब संपति अमित शाह की हैं
नई दिल्ली, 03 दिसंबर। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि आय घोषणा योजना (आईडीएस) के अंतिम दिन 30 सितंबर को इसकी समय सीमा समाप्त होने से मात्र पांच मिनट पहले आधी रात को करीब 13860 करोड़ रुपए के काले धन (सारी नकदी) की घोषणा कर आयकर अधिकारियों तक को कथित तौर पर चकरा देने वाले अहमदाबाद निवासी रहस्यमय व्यवसायी महेश शाह की सारी संपत्ति भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की है।
हार्दिक पटेल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एबीपी न्यूज़ की एक खबर शेयर करते हुए लिखा
यह सब संपति अमित शाह की हैं.
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा –
१३ हज़ार करोड़ की संपति कोई मामूली रक़म नहीं हैं. महेश शाह सिर्फ़ चेहरा है असली खिलाड़ी जनरल डायर हैं.
हार्दिक पटेल ने कहा
फ़ोन रिकॉर्डिंग करने में तो गुजरात भाजपा सरकार एक्सपर्ट हैं, लेकिन निर्दोष जनता के फ़ोन टेप करती है, गुनहगार के नहीं।
उन्होंने कहा
भाजपा कार्यालय कमलम के CCTV फ़ुटेज चेक हो तो पता चले महेश शाह के सम्बन्ध कौन से नेता से हैं। फ़ोन रिकॉर्डिंग की डिटेल निकालो, सब पता चलेगा।
यह सब संपति अमित शाह की हैं. https://t.co/f2DAgFAaNP
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 3, 2016
१३ हज़ार करोड़ की संपति कोई मामूली रक़म नहीं हैं.महेश शाह सिर्फ़ चहेरा है असली खिलाड़ी जनरल डायर हैं.
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 3, 2016
फ़ोन रेकोडिंग करने में तो गुजरात भाजपा सरकार एक्सपर्ट हैं.
लेकिन निर्दोष जनता के फ़ोन टेप करती हैं. गुनहगार के नहीं.
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 3, 2016


