माणिक सरकार ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
माणिक सरकार ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में माकपा की अगुवाई वाले वाम मोर्चा को भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन से पराजय मिलने के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
श्री सरकार ने राज्यपाल तथागत राय को अपना इस्तीफा सौंपा।
राज्यपाल ने सरकार से नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया।
राजभवन से बाहर आने के बाद माणिक सरकार ने संवाददाताओं से कहा कि अगर जनता और कर्मचारी उन्हें सहयोग नहीं देते तो वह और उनके मंत्री इतने साल सरकार नहीं चला सकते थे।
उन्होंने राज्य की जनता और राज्य प्रशासन के कर्मचारियों के प्रति आभार प्रगट किया।
#ManikSarkar submitted his resignation as Tripura CM to Governor Tathagata Roy. Sarkar will continue as the CM until the new govt is sworn in. pic.twitter.com/NkQc8oUQ2Z
— ANI (@ANI) March 4, 2018


