भरहरी में लगी जनचैपाल,जुगैल समेंत दर्जनों गांव का किया दौरा
राबर्ट्सगंज 11 अप्रेल 2014, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट(आइपीएफ) के राबर्ट्सगंज के लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व पूव आई.जी. एस.आर. दारापुरी ने आज भरहरी,गोठानी,घटिहटा, जुगैल समेत दर्जनों गांव का दौरा किया।इस दौरान मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित गांव भरहरी में आइपीएफ प्रत्याशी ने जन चैपाल लगाई जिसमें उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के बारे में पूर्व आई.जी. को बताया।
श्री दारापुरी ने कहा िकइस क्षेत्र में मानवाधिकारों के उत्पीड़न पर हर हाल में रोक लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ सड़को का निर्माण ही विकास का पैमाना नहीं है। दरअसल मानव विकास के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि मौलिक जरूरते पूरी की जानी अनिवार्य है और इस मामले में जनपद के औद्योगिक व प्राकृतिक तौर पर समृद्ध होने के बाद भी यह क्षेत्र बेहद पिछड़ा बना हुआ है। पिछले दस वर्षो में सिंचित क्षेत्र में 10 फीसदी की कमी आयी है। इसलिए इस क्षेत्र के विकास के लिए हरहाल में विशेष पैकेज दिलाने के लिए मै चुनाव लड़ रहा हूॅ। इस चुनाव को नीतियों के विकल्प को बनाने के लिए जनमतसंगृह मे। इस चुनाव को नीतियों के विकल्प बनाने के लिए जनमत संगृह में तब्दील करना होगा। प्रचार अभियान के दौरान आइपीएफ के प्रदेश संगठन प्रभारी दिनकर कपूर, महेन्द्र प्रताप सिंह,गुलाब गोड़,अरूण बैसवार, संतोष बैसबार,रामनाथ खरवार, रमेश सिंह खरवार, विनोद बैगा इत्यादि मौजूद रहे।