मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति पुरस्कार मिलना मेरे लिए खुशनसीबी की बात हैं - उस्ताद अमजद अली खान
मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति पुरस्कार मिलना मेरे लिए खुशनसीबी की बात हैं - उस्ताद अमजद अली खान
मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान, विभिन्न क्षेत्रो जैसे संगीत, नाटक, कला और सामाजिक कार्य से जुड़े कलाकारो को सम्मानित करता हैं! इस साल यह अवार्ड फंक्शन, मंगलवार को सायन के श्री शनमुखनंद हॉल में आयोजित किया गया।
माननीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने समारोह की अध्यक्षता की। हृदयनाथ मंगेशकर, उषा मंगेशकर, लता मंगेशकर, आदिनाथ मंगेशकर, अविनाश प्रभावलकर और रवि जोशी ने पुरे जोश के साथ एक पारवारिक परंपरा की मेजबानी की!
इस साल, मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सरोद मेस्ट्रो उस्ताद अमजद अली खान को नवाजा गया, आशा भोसले को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर लाइफटाइम अवॉर्ड, भारतीय थियेटर और सिनेमा में उनके योगदान के लिए अनुपम खेर को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर विशेष पुरस्कार, शेखर सेन को रंगमंच में उनके योगदान के लिए नवाजा गया, धनंजय दातार को सोशल इंटरप्रेंयूरशिप के लिए अवार्ड मिला, साहित्य के लिए कवि योगेश गौर को वाग्विलासिनी पुरस्कार, पत्रकारिता के लिए राजीव खांडेकर को श्रीराम गोगटे पुरस्कार, और रंगमंच के बेस्ट ड्रामा के लिए अनन्या को मोहन वाघ पुरस्कार मिला!
इस साल का आशा भोसले पुरस्कार मेरी बेहिलीहोमजी को मिला, जो बधिरों के लिए केंद्रीय शिक्षा सोसाइटी की माननीय अध्यक्ष हैं. जिन्हें ये अवार्ड उनके आम जनता के लिए सामाजिक कार्य और बहरे लोगो की मदद करने के लिए दिया गया हैं,
उस्ताद अमजद अली खान उत्साहित थे। उन्होंने कहा, “भारत के संगीतकारों और विशेष रूप से मेरे लिए, मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान पुरस्कार मेरे जीवन का सबसे बड़ा और सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। आदरणीय दीनानाथ जी ने संगीत की दुनिया को लता मंगेशकर, आशा भोसले, उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और श्रीमंत हृदयनाथ मंगेशकर जैसे कलाकार दिए! मैं इस सम्मान से बहुत धन्य और नम्र महसूस कर रहा हूं”


