मिशनरीज ऑफ चैरिटी प्रमुख सिस्टर निर्मला का निधन
मिशनरीज ऑफ चैरिटी प्रमुख सिस्टर निर्मला का निधन
नई दिल्ली। मदर टेरेसा के बाद मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने वाली सिस्टर निर्मला जोशी का आज सुबह निधन हो गया। वह 81 साल की थीं।
मिशनरीज ऑफ चैरिटी के एक अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सिस्टर निर्मला पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। उनका पार्थिव शरीर कल सुबह कोलकाता के मदर हाउस लाया जाएगा और शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, 'जो कोई उनको श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता है वो कल मदर हाउस पहुंच सकता है।'
भोपाल के सेंट फ्रांसिस असीसी चर्च, जहाँगीरबाद में निर्मला जोशी की आत्मा की शांति के लिए हॉली मास का आयोजन किया गया हैI
निर्मला जोशी ने खुद को मदर टेरेसा की तरह ही बनाया थाI वह मदर टेरेसा की बड़ी भक्त थींI मदर टेरेसा के बाद यह पदवी केवल उन्हें ही दी गई थीI मदर टेरेसा के बाद मिशनरी ऑफ़ चैरिटी को उन्होंने ही संभाला थाI सबकी सहायता करना उनको दुःख में न देख पाना यह उनकी कमजोरी थीI वह पहली नन थीं, जिन्हे मदर टेरेसा ने फॉरेन मिशन के लिए भेजा थाI


