मुमं. के रूप में कमलनाथ का दूसरा दिन, राफेल की जेपीसी जांच के लिए ऑनलाइन याचिका पर दस्तखत करने की अपील
मुमं. के रूप में कमलनाथ का दूसरा दिन, राफेल की जेपीसी जांच के लिए ऑनलाइन याचिका पर दस्तखत करने की अपील
मुमं. के रूप में कमलनाथ का दूसरा दिन, राफेल की जेपीसी जांच के लिए ऑनलाइन याचिका पर दस्तखत करने की अपील
नई दिल्ली, 18 दिसंबर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही राफ़ेल रक्षा सौदे की जांच संयुक्त संसदीय समिति ‘जेपीसी’ से कराने की मांग तेजी से उठाई है।
नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही इस संबंध में एक ऑनलाइन याचिका पर दस्तखत करने की अपील अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल पर जारी की।
श्री कमलनाथ ने ट्वीट किया -
“राफ़ेल रक्षा सौदे की जांच संयुक्त संसदीय समिति ‘जेपीसी’ से कराने के लिये इस ऑनलाईन याचिका पर हस्ताक्षर करें।
—नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें, फिर 'Sign this petition' पर क्लिक करें और अपना नाम और ईमेल के साथ अपने हस्ताक्षर करें।#JPCforRafaleScam http://chng.it/FzLJFC2r”
“India needs to know the truth on Rafale” शीर्षक की यह ऑनलाइन याचिका राजन कोचर ने शुरू की है। यह समाचार लिखे जाने तक इस याचिका पर 54,207 लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं।
राफ़ेल रक्षा सौदे की जांच संयुक्त संसदीय समिति ‘जेपीसी’ से कराने के लिये इस ऑनलाईन याचिका पर हस्ताक्षर करें।
—नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें, फिर 'Sign this petition' पर क्लिक करें और अपना नाम और ईमेल के साथ अपने हस्ताक्षर करें।#JPCforRafaleScam https://t.co/pKUhmjzLu8
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 18, 2018
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


