लखनऊ, 27 मार्च। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव लखनऊ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को अपर्णा बिष्ट यादव को लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया।
यह जानकारी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दी।
अपर्णा बिष्ट यादव सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह वरिष्ठ पत्रकार और उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्तों में एक अरविंद सिंह बिष्ट की पुत्री हैं।
अपर्णा बिष्ट यादव ने अपने फेसबुक पेज पर स्वयं भी यह सूचना साझा की।

Aparna Bisht Yadav to contest elections from Lucknow Cantt seat on SP Ticket....!!!!

इस घोषणा के बाद यादव परिवार के एक और सदस्य ने भी राजनीति में कदम रख दिया है।
उल्लेखनीय है कि मुखिया मुलायम सिंह यादव सहित यादव परिवार के अधिकांश सदस्य राजनीति में हैं और विभिन्न पदों पर आसीन हैं।
मुलायम की बड़ी बहू और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अपर्णा बिष्ट यादव को टिकट देना पार्टी की मजबूरी बन गया था। अपर्णा बिष्ट यादव पिछले लंबे समय से बागी तेवर अपनाए हुए थीं, बीच में उन्होंने अखिलेश सरकार पर नकारात्मक टिप्पणी भी की थी और भाजपा से उनकी नज़दीकियां बढ़ने की ख़बरें भी आई थीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सपा ने अपर्णा को टिकट देकर अपने घर में एक बगावत तो रोक ली लेकिन एक कार्यकर्ता के हक पर चोट पहुंचा दी। मुलायम परिवार के लोगों का एक के बाद एक चुनाव लड़ने की घोषणा से सपा कार्यकर्ताओं में अंदर ही अंदर बेचैनी भी बढ़ती जाती है, खासतौर पर यादव बहुल सीटों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता भयभीत रहते हैं कि पता नहीं कौन सैफई से आकर चुनाव लड़ने लग जाए।

// < ! (function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)<0>; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = "//connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v2.3"; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);}(document, 'script', 'facebook-jssdk'));
//

Aparna Bisht Yadav to contest elections from Lucknow Cantt seat on SP Ticket....!!!!

Posted by Aparna Bisht Yadav on Sunday, March 27, 2016