मुलायम के गढ मे बाबा रामदेव की जय
मुलायम के गढ मे बाबा रामदेव की जय
दिनेश शाक्य
इटावा.बाबा रामदेव के सर्मथको पर दिल्ली मे हुये बर्बर लाठीचार्ज के विरोध मे पूरे देश भर मे केंद्र की काग्रेंस सरकार के खिलाफ मोर्चा खुल गया है ऐसे मे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के गढ इटावा मे बाबा के सर्मथन मे खासी तादात मे लोग सडको पर उतर आये है।
दिल्ली के रामलीला मैदान मे भ्रष्टाचार के विरोध मे अनशनरत बाबा रामदेव के सर्मथको पर दिल्ली पुलिस की ओर से की गई बर्बर कार्यवाही को लेकर इटावा मे भाजपा कार्यकत्र्ताओ ने काग्रेस की नेताओ की शवयात्रा निकाल कर अर्थी जलाई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष विवेक भदौरिया की अगुवाई मे इटावा मे निकाली गई इस शव यात्रा मे खासी तादात मे लोग उमडे।
Next Story


