मुलायम दिल्ली रवाना, 'साइकिल' पर दावा, निर्वाचन आयोग जाएंगे
मुलायम दिल्ली रवाना, 'साइकिल' पर दावा, निर्वाचन आयोग जाएंगे
मुलायम दिल्ली रवाना, 'साइकिल' पर दावा, निर्वाचन आयोग जाएंगे
मुलायम ने समाजवादी पार्टी का आपात अधिवेशन स्थगित किया
नई दिल्ली,02 जनवरी। मुलायम सिंह यादव ने पांच जनवरी को आपात अधिवेशन बुलाया था, लेकिन सोमवार सुबह-सुबह उनके भाई शिवपाल यादव ने ट्वीट कर कहा है कि इस अधिवेशन को स्थगित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के घमासान में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं।
रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया, जिसके बाद मुलायम सिंह यादव ने इस अधिवेशन को अंसवैधानिक घोषित कर दिया था।
मुलायम सिंह यादव, ने दावा किया है कि साइकिल चुनाव चिन्ह हमारा है।
पार्टी दो धड़ों में बंट गई है, जिनमें से एक की अगुवाई मुलायम और दूसरे की मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मुलायमसिंह के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीटकर जानकारी दी किनेताजी के आदेशानुसार समाजवादी पार्टी का 5 जनवरी का अधिवेशन फिलहाल स्थगित किया जाता है। सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र मेँ चुनाव की तैयारियोँ मेँ जुटे और जीत हासिल करने के लिए जी-जान से मेहनत करेँ।
नेताजी के आदेशानुसार समाजवादी पार्टी का 5 जनवरी का अधिवेशन फिलहाल स्थगित किया जाता है। सभी नेता और कार्यकर्ता (1/2)
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) January 2, 2017
... अपने-अपने क्षेत्र मेँ चुनाव की तैयारियोँ मेँ जुटे और जीत हासिल करने के लिए जी-जान से मेहनत करेँ। (2/2)
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) January 2, 2017


