मुलायम सिंह की घोषणा - अखिलेश आज मुख्यमंत्री हैं, आगे बहुमत के बाद होगा फैसला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के घर का झगड़ा खत्म होने की बजाए और बढ़ गया है।
खत्म नहीं हुई है बाप-बेटे में अनबन
दरअसल परिवार में सुलह की मीडिया की खबरों के बीच मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि चुनाव के बाद बहुमत मिलने पर विधायक फैसला करेंगे कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

पार्टी दफ्तर में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुलायम सिंह ने आज ये बात कही, जिसमें शिवपाल तो आए, लेकिन अखिलेश नदारद रहे।
बहुमत के बाद मुख्यमंत्री का फैसला
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब मुलायम से सवाल किया गया कि चुनाव के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

इस सवाल के उत्तर में मुलायम ने कहा कि बहुमत के बाद विधायक इसका फैसला करेंगे।

यानी मुलायम के कहे का अर्थ स्पष्ट है कि चुनाव के बाद अगर पार्टी को बहुमत मिलता है तो अखिलेश ही मुख्यमंत्री होंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

उन्होंने कहा - हाँ, यह सही है कि 2012 में बहुमत मेरे नाम पर मिला। हमने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाया। अब जिम्मेदारियों को निभाना उनका काम है
अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री हैं और मंत्रियों की वापसी का फैसला वही करेंगे
जब मुलायम सिंह से पूछा गया कि क्या शिवपाल समेत बर्खास्त मंत्रियों की मंत्रिमंडल में वापसी होगी। इस पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री हैं और मंत्रियों की वापसी का फैसला वही करेंगे।
अखिलेश यादव के बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे मुलायम सिंह ने कहा,
“मैं लोहिया के रास्ते पर चलता हूं, समाजवादी पार्टी एक है और परिवार एक है।”
रामगोपाल यादव की तरफ इशारा करते हुए नेताजी ने कहा कि कुछ लोग साजिश कर रहे हैं लेकिन साजिश करने वालों का जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा

“हमारा परिवार एक है, पार्टी एक है, पूरी ताकत एक है।“

मुलायम के इस एलान के बाद समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर अखिलेश समर्थकों की नारेबाज़ी शुरू हो गई है. भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है.

आपको बता दें कि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बर्खास्त मंत्रियों की अखिलेश कैबिनेट में वापसी होगी। सरकार की जिम्मेदारी अखिलेश की होगी और पार्टी की जिम्मेदारी शिवपाल की होगी। लेकिन सुबह रामगोपाल ने फिर मुलायम सिंह यादव के खिलाफ बयान देकर झगड़े में आग को हवा दे दी।

मुलायम सिंह यादव की आज की प्रेस कॉन्फ्रेस से साफ है कि घर का झगड़ा अभी शांत नहीं हुआ है।

Yes its true that the majority was in my name (in 2012), we made Akhilesh CM. Now its upto him to carry out responsibilities: Mulayam Singh pic.twitter.com/QgfSvLr5pO
— ANI UP (@ANINewsUP) October 25, 2016

Unki baat ko ab mai mehetva nahin deta hoon: Mulayam Singh on Ramgopal Yadav's statement
— ANI UP (@ANINewsUP) October 25, 2016

Ye mai mukyamantri pe chorta hoon: SP Chief Mulayam Singh Yadav on being asked if sacked ministers would be reinstated. pic.twitter.com/ijAuQdsFuI
— ANI UP (@ANINewsUP) October 25, 2016

Humara bahumath aane dijiye uske baad aapko pata chal jaaega: Mulayam Singh on UP CM candidate for 2017 assembly polls
— ANI UP (@ANINewsUP) October 25, 2016