मुलायम सिंह को अखिलेश ने नज़रबंद कराया – सुनील सिंह
मुलायम सिंह को अखिलेश ने नज़रबंद कराया – सुनील सिंह
लखनऊ, 24 जनवरी। क्या समाजवादी पार्टी के अपदस्थ अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को सूबे के मुख्यमंत्री, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नज़रबंद करवा दिया है ?
ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सुनील सिंह ने दावा किया है कि मुलायम सिंह यादव को लोकदल का अध्यक्ष बनने की घोषणा को रोकने के चलते मुख्यमंत्री अखिलेश द्वारा नज़रबंद किया गया है।
सुनील सिंह ने इस संबंध में एक छोटी सी टिप्पणी अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर पोस्ट की है।
दरअसल मुलायम खेमे के सभी पुराने समाजवादी अब लोकदल के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतर रहे हैं। सुनील सिंह पहले भी मुलायम सिंह को लोकदल का अध्यक्ष बनाने का न्यौता दे चुके हैं।
सुनील सिंह का आरोप गंभीर है। यदि इस आरोप में सत्यता नहीं है तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इसका खंडन करना चाहिए और मुलायमसिंह को जनता के सामने लाना चाहिए।


