नई दिल्ली। आंदोलनकारी पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ठाकुर ने आज सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ धमकी देने की एफआईआऱ दर्ज कराने की अर्जी दे दी है।
अमिताभ ठाकुर एफआईआऱ दर्ज कराने की अर्जी लेकर लखनऊ के थाना हजरतगंज गए, तो उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
श्री ठाकुर का कहना है कि, “आज जब मैं श्री मुलायम सिंह पर एफआईआर दर्ज कराने थाना हजरतगंज गया तो वहां सिर्फ मेरे लिए पीएसी बुला ली गयी थी जिन्हें मैंने यह कहते सुना कि अमिताभ ठाकुर आ रहे हैं एफआईआर कराने. इन्पेक्टर पहले तो शिकायती पत्र रिसीव तक नहीं कर रहे थे और जब मैंने कहा कि यह मेरा विधिक अधिकार है और जब तक नहीं होगा मैं यहाँ से नहीं हटूंगा तब किसी तरह उन्होंने मेरा प्रार्थनापत्र रिसीव कर कहा कि जाईये जांच कर कार्यवाही होगी।”
उधर सोशल मीडिया पर सपाई अमिताभठाकुर के खिलाफ एकजुट होकर टिप्पणियां कर रहे हैं। एक सपा पदाधिकारी ने लिखा- “एक्टिविस्ट गिरोह के सरताज बंटी बबली अमिताभ और नूतन ठाकुर को विपक्ष ने पॉलिटिकल सुपारी देकर सपा सरकार के खिलाफ महाभियान छेड़ रखा है और परदे के पीछे से मजे ले रहा है विपक्ष”