मेक इन इंडिया का क्या गजब तरीका निकाला है विश्वगुरु ने! ठोको ताली !!!
मेक इन इंडिया का क्या गजब तरीका निकाला है विश्वगुरु ने! ठोको ताली !!!
मेक इन इंडिया का क्या गजब तरीका निकाला है विश्वगुरु ने! ठोको ताली !!!
संजय झोठे
खुश खबरी, आई फोन और रेंज रोवर लक्जरी कार अब पूर्णतया स्वदेशी हो गये हैं - अरे भाई स्वदेशी वाले बाबाजी जो इस्तेमाल कर रहे हैं इसे, और क्या चैये!
मेक इन इंडिया का क्या गजब तरीका निकाला है विश्वगुरु ने!
सरकार को बाबाजी से कुछ सीखना चाहिये। ताज्जुब नहीं कि कल को बाबाजी राफेल फाइटर पर बैठकर गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय की परिक्रमा कर लें और राफेल भी स्वदेशी हो जाये।
आप भी एक काम करे, बाबाजी का ध्यान करते हुए कोलगेट का पैकेट खोलें, कोलगेट के विदेशी शरीर में दन्तकान्ति की स्वदेशी आत्मा प्रवेश कर जायेगी।
यही सनातनी ब्रह्म विद्या है। विदेशी शरीर में स्वदेशी आत्मा के परकाया प्रवेश से हम हर युग में संस्कारी और प्रगतिशील एकसाथ बने रहते हैं। इसमें बस थोड़ी सी सावधानी रखनी जरूरी है। कंम्प्यूटर इत्यादि ख़रीदते ही उसका तिलक कुमकुम लगाकर पूजन करें, कार खरीदते ही उसकी आरती उतारें.... फिर स्वदेशी संस्कार स्टेयरिंग संभालेंगे और विदेशी टायर आपको बाइसवीं सदी में ले चलेंगे। बुझे के नहीं?
ठोको ताली !!!
संजय झोठे की पेसबुक टाइमलाइन से साभार


