मेडिकल छात्र को दाढ़ी रखने पर कालेज से निकाला जाना शिवराज सरकार का असली चेहरा -रिहाई मंच
24 दिसम्बर, लखनऊ। रिहाई मंच ने मध्य प्रदेश में छात्र असद खान को दादी रखने पर मेडिकल कालेज से निकले जाने को मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार का असली चेहरा बताया है जो साफ करता है कि भाजपा सरकार किस तरह से मुसलमानों को प्रताड़ित करती है।
रिहाई मंच लखनऊ महासचिव शकील कुरैशी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि असद खान का एडमिशन अरिहंत होमियोपैथिक मेडिकल कालेज सेंधवा जिला बड़वानी के छात्र हैं। पिछले दिनों से कॉलेज के प्राचार्य द्वारा दादी रखने पर प्रताड़ित किया जा रहा है और उनकी कम अनुपस्थिति दिखाकर परीक्षा से वंचित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार सिर्फ जेलों से निकालकर मुस्लिम नौजवानों की हत्या ही नहीं करवा रही है बल्कि शैक्षिक संस्थानों में अपने सांप्रदायिक जेहनियत के लोगों को बैठा दिया है जो मुस्लिम नौजवानों का मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।