मेरा नाम उमर खालिद जरूर है, बट आई एम नॉट अ टेररिस्ट-सुनिए उमर खालिद का आज का भाषण
मेरा नाम उमर खालिद जरूर है, बट आई एम नॉट अ टेररिस्ट-सुनिए उमर खालिद का आज का भाषण
मेरा नाम उमर खालिद जरूर है, लेकिन आई एम नॉट टेररिस्ट
सुनिए उमर खालिद का आज का भाषण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच छात्र रविवार शाम को कैम्पस में लौट आए। विवाद के कथित मुख्य आरोपी उमर खालिद भी जेएनयू कैंपस में मौजूद रहे और उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। इसके बाद पुलिस जेएनयू कैंपस पहुंची। पुलिस ने जेएनयू एडमिनिस्ट्रेशन से सभी आरोपियो को सौंपने को कहा। पुलिस बहुत देर तक वहां रुकी भी रही, लेकिन बाद में खाली हाथ लौट गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को जेएनयू कैंपस में जाने की इजाजत नहीं मिली। हालांकि जेएनयू रजिस्ट्रार ने कहा कि प्रशासन से पुलिस ने कोई मांग नहीं रखी है।
छात्रों को संबोधित करते हुए क्या कहा उमर खालिद ने...
- कैंपस में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उमर खालिद का 14 मिनट का एक वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया गया।
- वीडियो में उमर खालिद ने कहा कि साथियो मेरा नाम उमर खालिद जरूर है, बट आई एम नॉट अ टेररिस्ट।
- उमर ने कहा कि 10 दिनों में पहली बार ऐसा लगा कि मैं मुस्लिम हूं।
- उमर खालिद के अलावा रामा नागा, अनिर्बान भट्टाचार्या, अनंत, आशुतोष भी जेएनयू कैंपस पहुंचे हैं।
- आशुतोष ने टीवी चैनल्स को बताया कि वह अनंत, रामा नागा और अनिर्बान कैम्पस में ही छिपे थे।
- उन्हें डर था कि बाहर आने पर लोग उन पर हमला कर सकते हैं।
- आरोपियों के साथ उनके वकील भी जेएनयू कैंपस पहुंचे।
- ये सभी एडमिन ब्लॉक के पास पूरी रात मौजूद रहे।
- इनके साथ यूनिवर्सिटी के 100 से 150 स्टूडेंट भी मौजूद थे।
- पुलिस देर रात दोबारा कैंपस पहुंची और गेट पर ही उमर खालिद के सरेंडर करने का इंतजार करती रही।
- पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी छात्र सुबह सरेंडर करेंगे।
- पुलिस ने बताया कि अगर वो सरेंडर नहीं करेंगे तो उनको अरेस्ट किया जाएगा।
ये वीडियो यूट्यूब पर Azhar Amim के एकाउंट से अपलोड किया गया है।
Umar Khalid Speech at Admin Block today 22 Feb. 2016 #StandWithJNU


