मॉब लिंचिंग : राजनाथ ने राज्य सरकारों पर फोड़ा ठीकरा तो बरसे शशि थरूर और आशुतोष
मॉब लिंचिंग : राजनाथ ने राज्य सरकारों पर फोड़ा ठीकरा तो बरसे शशि थरूर और आशुतोष
मॉब लिंचिंग : राजनाथ ने राज्य सरकारों पर फोड़ा ठीकरा तो बरसे शशि थरूर और आशुतोष
नई दिल्ली, 19 जुलाई। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक बार फिर सदन में सरकार की किरकिरी करवाई। मॉब लिंचिंग पर सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग हो रही है और फेक न्यूज हिंसा बढ़ा रही है।
देश भर में भीड़ द्वारा हो रही हत्याओं पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि ये सच है कि मॉब लिंचिंग हो रही है, इसमें कई लोगों की जानें भी गई हैं। बहुत चतुराई से गृह मंत्री ने इस पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर डाली और कहा कि संबंद्ध राज्यों की सरकारें सख्त कार्रवाई करें।
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="5649734626″>
राजनाथ सिंह ने मॉब लिंचिंग के लिए फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर चलने वाले अफवाहों को भी जिम्मेदार ठहराया।
देश भर से आ रही मॉब लिंचिंग की ख़बरों के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया था और सरकार से चर्चा की मांग की थी। इसके बाद गृह मंत्री ने इस पर जवाब दिया।
राजनाथ सिंह ने कहा, ये सच है कि देश में कई जगह लिंचिंग की घटनाएं हो रही है, इसमें कई लोगों की मौतें भी हुई हैं, लिंचिंग की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, इस दौरान लोगों की मौतें सरकार के लिए चिंता का विषय है। राजनाथ सिंह ने कहा कि वे सरकार की तरफ से लिंचिंग की घटना की भर्त्सना और आलोचना करते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, ये घटनाएं अफवाहों और संदेह के आधार पर होती हैं, राज्य सरकारों की ये जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ वे कार्रवाई करें।
गृहमंत्री के बयान से कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां संतुष्ट नहीं हुईं। कांग्रेस के सदस्यों ने पहले सदन में हंगामा किया फिर वे वॉकआउट कर गये। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि गृह मंत्री का जवाब संतोषजनक नहीं है। ये पिंग पोंग का खेल नहीं है कि केन्द्र और राज्य एक दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी डालते रहें।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि गृह मंत्री का जवाब संतोषजनक नहीं है। ये पिंग पोंग का खेल नहीं है कि केन्द्र और राज्य एक दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी डालते रहें।
उधर पूर्व पत्रकार और आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने लिखा,
“पहले स्वामी अग्निवेश को मारेंगे। फिर एडवाइज़री जारी करेंगे। सरकार की ज़िम्मेदारी खत्म। कितना आसान निदान है MOB lynching का। SC खामखां परेशान था।“
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8763864077″>
पहले स्वामी अग्निवेश को मारेंगे। फिर एडवाइज़री जारी करेंगे । सरकार की ज़िम्मेदारी खत्म । कितना आसान निदान है MOB lynching का । SC खामखां परेशान था ।
— ashutosh (@ashutosh83B) July 19, 2018
style="display:inline-block;width:600px;height:250px"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8630546136″>


