मोदी की अमेरिका यात्रा से भारत की स्वंत्रत विदेश नीति खतरे में-भाकपा
मोदी की अमेरिका यात्रा से भारत की स्वंत्रत विदेश नीति खतरे में-भाकपा
नयी दिल्ली, 11 जून। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान सामरिक भागीदारी के सम्बन्ध में दोनों देशों के संयुक्त वक्तव्य की तीखी आलोचना करते हुए कहा है इससे भारत की स्वंत्रत विदेश नीति खतरे में पड़ गयी है।
आज यहाँ जारी एक बयान में पार्टी के महासचिव सुधाकर रेड्डी ने कहा कि भारत की विदेश नीति गुट निरपेक्षता पर आधारित थी लेकिन अब इस वक्तव्य के जारी होने के बाद भारत की विदेश नीति दक्षिण पंथ की तरफ झुक गयी है और भारत को एशिया में किसी देश पर अमेरिकी हमले का साथ देना होगा और उसे सामरिक मदद भी करनी पड़ेगी ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो अमेरिका समर्थक विदेश नीति शुरू की थी उसकी परिणति इसी रूप में होनी थी ।
cpi criticizies joint statement of modi obama,


