"मोदी की इबादत" से असहमति, क़मर वहीद नक़वी ने दिया इंडिया टीवी से त्यागपत्र
"मोदी की इबादत" से असहमति, क़मर वहीद नक़वी ने दिया इंडिया टीवी से त्यागपत्र
नई दिल्ली। हिंदी पत्रकारिता के शिखर पुरुष क़मर वहीद नक़वी ने इंडिया टीवी के सम्पादकीय निदेशक (Editorial Director) पद से त्यागपत्र दे दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक़वी ने कल रविवार की सुबह ही अपना इस्तीफ़ा इंडिया टीवी के कर्ता-धर्ता और अभूतपूर्व स्वयंसेवक रजत शर्मा को मेल कर दिया था। जिसे रात को स्वीकार कर लिया गया।
बता दें कि क़मर वहीद नक़वी मात्र वरिष्ठ पत्रकार ही नहीं हैं बल्कि स्वयं में पत्रकारिता के मूल्यों का एक संस्थान हैं। टीवी पत्रकारिता में उनके कई शिष्य अच्छे मुकाम पर हैं।
गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार क़मर वहीद नक़वी ने कुछ महीने पहले ही यह जिम्मेदारी संभाली थी। सूत्रों का कहना है कि इंडिया टीवी की अंदरूनी कार्यप्रणाली देख नक़वी समझ गए थे कि वे यहाँ निभा नहीं पायेंगे फिर भी अपनी तौर पर इस अनुबंध में दिए वचनों को पूरा करने का प्रयास किया। लेकिन बारह अप्रैल की रात हुए नरेन्द्र मोदी के प्रायोजित “आपकी इबादत” (आनंद प्रधान से साभार) कार्यक्रम ने क़मर वहीद नक़वी को भीतर तक झिंझोड़ दिया और सुबह उठते ही उन्होंने एक लाइन में अपना इस्तीफ़ा मेल कर दिया।
सूत्रों का कहना है कि नक़वी मोदी ड्रामा में हुए पत्रकारिता के साथ व्यभिचार को बर्दाश्त नहीं कर पाए।


