भले ही राजद मुखिया पशुपालन घोटाले में जेल चले गए हों, परंतु उनकी लालटेन न सिर्फ बिहार में अँधेरादूर करने में काम आ रही है बल्कि गुजरात का अँधेरा भी दूरकर रही है। जी हाँ,पाटीदार नेता हार्दिक पटेल मोदीजी के गुजरात के विकास मॉडल में लालटेन जलाकर अँधेरा दूर कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विकास के गुजरात मॉडल की दुहाई देते नहीं थकते, लेकिन पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने इशारों-इशारों में नसिर्फ मोदी के गुजरात मॉडल का मज़ाक उड़ाया है बल्कि राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव के चुनाव चिन्ह लालटेन को बहुत काम का बताया है।

दरअसल हार्दिक पटेल ने आज एक चित्र पोस्ट करते हुए एक ट्वीट किया जिसका राजनीतिक विश्लेषक राजनैतिक अर्थनिकाल रहे हैं और कहाजारहाहै कि हार्दिक ने मोदी के विकास के गुजरात मॉडल की खिल्ली उड़ाई है और लालू की वाहवाही की है।

हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया

“आज मैं अपने गाँव आया हूँ। लेकिन आज गाँव में बिजली चली गई तो मैंने लालटेन जलाई और अँधेरा दूर किया।। बहुत काम आता है लालटेन आज पता चला !!”