मोदी को शहजाद पूनावाला का सहारा
मोदी को शहजाद पूनावाला का सहारा
राहुल की ताजपोशी पर प्रधानमंत्री के सावल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- शाबाश शहजाद
कांग्रेस में चलती है वंशवाद की राजनीति
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोज़ पूछे जा रहे सवालों से भौचक्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बागी कांग्रेसी नेता शहजाद पूनावाला का सहारा मिल गया। राहुल गांधी की ताजपोशी को लेकर कांग्रेस में उठ रहे बगावती सुरों से मौके की ताक में बैठी बीजेपी को राहुल पर हमला बोलने का मौका मिल गया और सबसे पहला हमला प्रधानमंत्री मोदी ने ही बोला। गुजरात में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जहां कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाया, तो वहीं सवाल उठाने वाले शहजाद पूनावाला को शाबाशी दी।
गुजरात के सुरेंद्रनगर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि...शहजाद ने शहजादे को लेकर सवाल उठाए तो उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई। यहां तक कि शहजाद को सोशल मीडिया ग्रुप से भी हटा दिया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि...ये किस तरह का टोलरेंस है।
दरअसल रॉबर्ट वाड्रा के रिश्तेदार शहजाद पूनावाला ने हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर सवाल उठाए थे। शहजाद पूनावाला ने कहा था कि...ये इलेक्शन नहीं सिलेक्शन है। शहजाद पूनावाला के इसी बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि... 'शहजाद तुमने बहुत बहादुरी दिखाई है, लेकिन अफसोस है कि कांग्रेस में हमेशा ऐसा ही हुआ है।'
मोदी ने कहा कि... शहजाद पूनावाला ने जो सवाल उठाए हैं वही कांग्रेस की संस्कृति है।
प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान पर शहजाद पूनावाला ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। शहजाद पूनावाला ने ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। शहजाद पूनावाला ने लिखा कि... वंशवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। खामोश कराने वाली कोशिशों से मैं नहीं झुंकूंगा।
आपको बता दें कि...राहुल गांधी 4 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं और उससे पहले पार्टी में उठी बगावत उनके लिए परेशानी बन सकती है.
Thank you @PMOIndia I will continue my fight against dynasty politics - I will not be cowed down by the attempts to silence me https://t.co/WMt5dwuiDi
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) December 3, 2017


