मोदी घमंडी, अखिलेश जिद्दी ! : मुलायम
मोदी घमंड में चूर, हो कर रहे मनमानी : मुलायम
- गाजीपुर में सपा की रैली बोले पार्टी प्रमुख
-अखिलेश यादव के रैली में पहुंचने पर उन पर भी निशाना साधा, जिद्दी बताया
लखनऊ/ गाज़ीपुर, 23 नवम्‍बर। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घमंडी और अहंकार में चूर करार दिया है वहीं अपने पुत्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इशारों-इशारों में जिद्दी कहा है।
गाजीपुर के आरटीआइ मैदान में पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घमंड में हैं। वह मनमानी कर रहे हैं लेकिन वह यह नहीं समझ रहे कि जो लोग घमंड करते हैं, उनका घमंड हमेशा चूर होता है।

नोटबंदी के मुद्दे पर भी मोदी को निशाने पर रखा।
दो दिन पहले आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के अवसर पर एकजुट नजर आया सैफई राजवंश आज फिर विभाजित नजर आया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम की रैली में नहीं पहुंचे।
रैली में मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के न जाने पर उठी चर्चाओं के बीच मुलायम सिंह यादव ने इशारे में कहा कि कुछ लोग जिद्दी होते हैं। लेकिन जिद से सब लोगों को जोड़ा नहीं जा सकता।

उन्‍होंने कहा कि कौमी एकता दल के विलय का फैसला मेरा था लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे।
अखिलेश पर निशारा साधते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जिन लोगों को मंत्रिमंडल से बाहर किया गया, उन्हें वापस लेने के लिए मैंने स्वयं कहा पर मुख्‍मयंत्री नहीं माने। वैसे इतना जिद ठीक नहीं।
उन्होंने कहा कि इसी जिले में लोहिया जी ने सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना शृंगार दुबे की अगुआई में की थी। लोहिया जी का राजनारायण ने साथ दिया था। उन्होंने कहा कि पार्टी के सामने भी चुनौतियां हैं। कुछ लोग कानाफूसी कर पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं। यह लोग पार्टी के शुभचिंतक नहीं हैं। अपनी इमेज बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि अंसारी बंधुओं को पार्टी में शामिल करने का विरोध हुआ। शिवपाल यादव ने हमारा साथ दिया। इनके आने से पूर्वांचल में सभी सीटों पर सपा को लाभ मिलेगा।
रैली में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है। लोकबंधु का जन्मदिन है। मुलायम सिंह ने जब जब आवाज दी है, पूर्वांचल उनके साथ खड़ा हुआ है। जब भी प्रदेश में मुलायम सिंह मुख्यमंत्री बने, उनकी कलम किसानों और गरीबों के लिए चली। अब फिर से मौका आ रहा है। प्रदेश में फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
इस मौके पर अफजाल अंसारी और सिगबतुल्‍ला अंसारी समेत अनेक नेताओं ने अपने विचार रखे और सपा की अगली सरकार बनाने का दावा किया।

Shri @shivpalsinghyad with Shri Mulayam Singh Yadav at Ghazipur #VishalJanSabha pic.twitter.com/FOjsoZbtbU
— Shivpal Singh Yadav (@ShivpalJiOffice) November 23, 2016

2003 में बईमानों की सरकार के खिलाफ संघर्ष करके #समाजवादी पार्टी ने सरकार बनायीं थी और नेता जी मुख्यमंत्री बने।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) November 23, 2016

जब जब नेताजी ने आवाज़ दी पूरा पूर्वांचल एक हो गया, नेता जी की लड़ाई हमेशा किसानों, मज़दूरों और बेरोज़गारों के लिए रही है।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) November 23, 2016

Glimpses of today's rally at Ghazipur #VishalJanSabha #SamajwadiParty pic.twitter.com/DyZayLWwNt
— Shivpal Singh Yadav (@ShivpalJiOffice) November 23, 2016