मोदी जी कुछ करो, जम्मू-कश्मीर में जवानों को ना मरवाओ
नई दिल्ली, 30 नवंबर। दिल्ली प्रदेश नेशनल पैंथर्स पाटी के अध्यक्ष राजीव जौली खोसला ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जम्मू-कश्मीर में कोई दिन ऐसा नहीं जा रहा है कि भारतीय सेना के जवान शहीद ना हो रहे हों।
श्री खोसला ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सभी बढ़-चढ़कर बातें कर रहे थे व मोदी सरकार को धन्यवाद भी दे रहे थे, मगर उसके बाद से आज तक जम्मू-कश्मीर का माहौल जरूरत से ज्यादा खराब हो चुका है।
उन्होंने कहा कि नेशनल पैंथर्स पार्टी के सुप्रीमो प्रो. भीमसिंह ने एक ही बात कहते आ रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में शीघ्र राज्यपाल शासन लागू किया जाय व जम्मू-कश्मीर के बार्डरों को सुरक्षित कर भारतीय जवानों को ऐसे ना शहीद होने दिया जाय।

पैंथर्स नेता ने कहा कि ना जाने मोदी सरकार क्या सोचकर कोई पहल नहीं कर रही जिससे जवानों की शहादत में कमी आये।
भारत के जवान आमने-सामने की लड़ाई लड़कर शहीद होना पसंद करते हैं ना कि घुसपैठियों द्वारा शहीद होना।
श्री खोसला ने मोदी सरकार से आग्रह किया कि जम्मू-कश्मीर में जवानों की शहादत को रोकें, उसके लिए कोई भी अच्छा कदम उठाकर जो कि जवानों की सुरक्षा के लिए हो, उस पर शीघ्र ध्यान देना चाहिए। वैसे भी भारत की जनता आज नोटबंदी से परेशान होकर बैंकों की लाइनों में लगी हुई है, बाकी पूरे भारत की खबरें मीडिया द्वारा कुछ भी नहीं दिखायी जा रही हैं। पैंथर्स पार्टी इसकी घोर निंदा करती है।