नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी यात्रा रद्द होने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने निशाना साधते हुए कहा कि गंगा मैया भी धोखा खा चुकी हैं और दुखी हैं।
लालू ने सोशल साइट ट्वीटर पर लिखा, "गंगा मैया भी धोखा खा चुकी हैं। अब मत बोलना मैया ने बुलाया है। मैया के पावन जल ने दो बार रौद्र रूप दिखाकर नाराजगी प्रकट की है।"
लालू यहीं नहीं रुके, उन्होंने ट्वीट में कहा, "भाजपा सबसे भ्रष्ट एवं जातिवादी पार्टी है, वोट के लिए घिनौनी राजनीति पर उतर चुकी है।"
इससे पहले लालू ने सवाल किया था, "आज तक किसी पार्टी ने अपने प्रधानमंत्री की जाति बताई है क्या?"
लालू ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, "56 इंच का सीना वाले साहब 56 से अधिक जातियों से आते हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा जिस समुदाय के पास गई 'साहब' उसी जाति के हो गए।"

गंगा मैया भी धोखा खा चुकी है अब मत बोलना गंगा मैया ने बुलाया है. मैया के पावन जल ने 2 बार रौद्र रूप दिखाकर अपनी तीख़ी नाराजगी प्रकट की है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 16, 2015

भाजपा सबसे भ्र्ष्ट एवं जातिवादी पार्टी है,वोट के लिए कुत्सित एवं घिनौनी राजनीति पर उत्तर चुकी है.आजतक किस पार्टी ने अपने PM की जाति बताई है?

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 16, 2015

लोकसभा चुनाव में बीजेपी जिस समुदाय के पास गई मोदी जी को उसी समुदाय का बताया। गौरतलब है कि 56 इंची साहब की 56 से भी अधिक जातियां बताई गई ।

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 16, 2015

भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में बीजेपी ने पहली दफा प्रधानमंत्री की जाति को राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर अपनी घोर जातिवादी सोच का प्रमाण दिया है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 16, 2015