मोदी ‘देश के लिए ईश्वर का उपहार’ या देश के लिए संपन्न समुदाय का उपहार: कांग्रेस
मोदी ‘देश के लिए ईश्वर का उपहार’ या देश के लिए संपन्न समुदाय का उपहार: कांग्रेस
नयी दिल्ली, 21 मार्च। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘भारत के लिए ईश्वर का उपहार’ बताने संबंधी संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि यह फैसला होना अभी बाकी है कि श्री मोदी ‘देश के लिये ईश्वर का उपहार’ हैं या देश के लिये संपन्न लोगों का उपहार हैं या फिर ‘देश के संपन्न समुदाय के लिए ईश्वर का उपहार’ है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर कहा
“ इस पर अभी भी फैसला होना बाकी है कि श्री मोदी ‘देश के लिये ईश्वर का उपहार’ हैं या देश के लिये संपन्न लोगों का उपहार हैं या फिर ‘देश के संपन्न समुदाय के लिए ईश्वर का उपहार’ है।'
मनीष तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उसने पिछले 22 माह के शासन की विफलता को छिपाने के लिये राष्ट्रवाद का हौव्वा खड़ा किया है।
#BJPPoliticalResolution ostensibly calls NAMO #GodsgifttoIndia ! God's gift to India or oligarchs the jury is kind of out on that my lord ??
— Manish Tewari (@ManishTewari) March 20, 2016
Freedom of Speech&Expression includes right to offend.Right to question GOD,religion& dogmas.Challenge govt,dissent with state. NO HOLY COWS
— Manish Tewari (@ManishTewari) March 22, 2016


