मोदीजी के मंत्रीगण बैंकों के बाहर पुराने नोट बंद करने के फ़ायदे समझायेंगे!
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने नोट बंद करने के फैसले सो हो रही आम आदमी की मुसीबतों पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान ने कहा है सुना है कल से मोदीजी के मंत्री गण बैंकों के बाहर लाइनों में लगे लोगों को मौके पर जाकर पुराने नोट बंद करने के फ़ायदे समझायेंगे।
जावेद अली खान ने अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर लिखा

सुना है
कल से मोदीजी के मंत्री गण बैंकों के बाहर लाइनों में लगे लोगों को मौके पर जाकर पुराने नोट बंद करने के फ़ायदे समझायेंगे

एक अन्य स्टेटस अपडेट में जावेद अली खान ने कहा -

मैं ग़लत तो नहीं?

रिश्वत, नशे के व्यापार और देश के दुश्मनों से अर्जित धन यक़ीनन काला धन है...... ज़ब्त होना चाहिए और सज़ा भी मिलनी चाहिए।
जिस आमदनी पर टैक्स न चुकाया हो वो भी काले धन की परधि में आता है, जैसे छोटे दुकानदार, छोटे कारखानेदार, कृषि आधारित लघु उद्योगकर्मी, छोटे भवन निर्माता, किराना और अनाज के व्यापारी आदि दिन रात मेहनत कर धन कमाते हैं, टैक्स बचाने के लालच में बैंक या आयकर विभाग रुख नहीं करते नतीजतन इनका धन भी काला धन..... इन्हें राहत मिलनी चाहिए, टैक्स देने के लिए प्रेरित करना चाहिए, मजबूर करना चाहिये।
क्योंकि यह टैक्स चोर हैं, चोर नहीं !

जावेद अली खान यह कहना भी नहीं भूले

नोट : मेरे पास किसी भी प्रकार का काला धन नहीं है

http://www.hastakshep.com/oldhindi/news/nation/2016/02/26/सपा-सांसद-जावेद-अली-खान-सो

http://www.hastakshep.com/oldhindi/intervention-hastakshep/issue/2016/11/10/debauch-currency-demonetisation-recession-economy-killing

http://www.hastakshep.com/oldhindi/2016/11/11/demonetisation-splash-72-black-money-abroad-modi

Save