मुंबई, 21 जनवरी। भारत में अपने खिलाफ चल रही जांच को और पेचीदा बनाते हुए 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक Punjab National Bank (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी fugitive diamond trader Mehul Choksi ने वेस्टइंडीज के एंटीगुआ एवं बरबुडा द्वीप West Indian Antigua and Barbuda Islands की नागरिकता पाने के लिए भारतीय नागरिकता छोड़ दी है। चोकसी को पिछले वर्ष यहां की नई नागरिकता मिली थी और उसने अपने रद्द भारतीय पासपोर्ट संख्या जेड3396732 को जमा करवा दिया है और अन्य औपचारिकताओं के लिए 177 डॉलर का शुल्क चुकाया है।

मुंबई में चोकसी के वकील से आईएएनएस ने जब संपर्क किया तो, उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि अब वह उनके (चोकसी के) संपर्क में नहीं हैं।

चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी Neerav Modi पर पीएनबी की ब्रेडी हाउस शाखा के जरिए कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से अपनी समूह की कंपनियों के लिए फर्जी लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) जारी कर 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप है।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

Mehul Choksi leave Indian citizenship, submit passport, मेहुल चोकसी के समाचार, मेहुल चोकसी के समाचार,हिंदी में, News of Mehul Choksi, News of Mehul Choksi, in Hindi,